Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ब्रेजा कार और टैंकर में आमने- सामने हुई जोरदार टक्कर ,मौके पर 01 की मौत 02 घायल

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर स्थित केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पूरब हुए एक हादसे में जौनपुर की तरफ से आ रहे टैंकर से आजमगढ़ से जौनपुर जा रही ब्रेजा कार सीधी टकरा गई। घटना में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि कार में बैठे दो बच्चे घायल हो गये। जानकारी के अनुसार चौकियां निवासी प्रिंस दूबे 38 वर्ष पुत्र अशोक दुबे अपनी बहन को पहुंचाने मंगलवार को आजमगढ़ गये थे जहां से वह वापस लौट रहे थे। गाड़ी में उनके घर के दो बच्चे देव और देवेश भी बैठे थे। लगभग चार बजे केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग से ठीक पहले कार सामने से आ रहे टैंकर से सीधी टकरा गई। हादसे में गाड़ी चला रहे प्रिंस दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे घायल हो गये। आसपास के स्थानीय लोगों ने घायलों को पुलिस को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया वहां दोनों की स्थिति गम्भीर देखते हुए इलाज़ के लिये वाराणसी भेजा गया।