Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गंगा नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कड़ाधाम,कौशाम्बी। स्थानीय क्षेत्र के मां शीतला देवी के मंदिर में परिजन पूजा अर्चना करने आए लोग कलेश्वर घाट गंगा स्नान करने पहुंच गए। स्नान करने के बाद परिवार कपड़े बदल रहा था। इसी दौरान किशोर नदी में नहाने पहुंच गया। अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। पास में मौजूद गोताखोरों ने किसी तरह से बाहर निकाला। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के सदहा मजरा पट्टी निवासी अनिल तिवारी का परिवार बुधवार को गंगा नहाने कड़ा धाम कलेश्वर घाट पहुंच गया। गंगा स्नान कर पत्नी बच्चे और महिलाएं कपड़े बदल रही थी। इसी दौरान 15 वर्ष का सूरज तिवारी अचानक नदी में नहाने के लिए कूद गया। गहरे पानी में शमा जाने से डूबकर गंभीर हो गया।गोताखोरों ने किसी तरह से सूरज को बाहर निकाला। बेहोशी हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम छा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।