Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जौनपुर:पुलिस ने 02 अभियुक्तों को एक-एक तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

सरपतहाँ,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज व थानाध्यक्ष सरपतहा के कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 सुनील कुमार मय हमराह द्वारा 01 नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा  कारतूस 315 बोर के साथ संगम गौतम पुत्र प्रमोद निवासी छितमपट्टी थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 304/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उ0नि0 सच्चिदानन्द मय हमराह द्वारा 01 नाजायज तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा  कारतूस 12 बोर के साथ बब्लू मौर्या पुत्र शोभ नाथ मौर्या निवासी मेवपुर बरचौली थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 305/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-संगम गौतम पुत्र प्रमोद निवासी छितमपट्टी थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।बब्लू मौर्या पुत्र शोभ नाथ मौर्या निवासी मेवपुर बरचौली थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर।पंजीकरण अपराध का विवरण-1.मु0अ0सं0-304/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।2. मु0अ0सं0-305/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार,उ0नि0 सच्चिदानन्द,हे0का0 धर्मेन्द्र गिरी,का0 राहुल मिश्रा,का0 शिजाउद्दीन शेख शामिल रहे।