Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:लौहपुरुष की खलीलपुर में मनायी गयी जयंती

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खलीलपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि शाहगंज सोंधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और लौहपुरुष कहे जाने वाले सरदार पटेल भारत की आजादी और भारतीय रियासतों को भारतीय संघ में अपना अहम योगदान दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 गुजरात में हुआ था। लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। वह एक कुशल प्रशासक थे। कंपोजिट विद्यालय खलीलपुर के प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी समेत विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका और भारी मात्रा में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।