Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:पथ संचलन का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया कार्यक्रम।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन सोंधी खण्ड ने किया। नगर के डोभी मोड़ स्थित आदर्श भारतीय महाबिद्यालय के प्रांगण से शुरू होकर मेन रोड से चौराहा खेतासराय खुटहन रोड से पुरानी बाजार होकर पुनः उक्त स्थान पर समाप्त हुआ।सह विभाग संघ संचालक प्रो. डा. अविनाश पाथर्डीकर विभाग अध्यक्ष प्रबंधन अध्ययन शंकाय पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने आदर्श भारतीय महाविद्यालय खेतासराय के प्रांगण में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डा. हेडगेवार जी ने 1925 में किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय का मतलब यहां के जो रहने वाले लोग हैं। उनका अपना संस्कृति उनका अपना विचार और उनके अपने पूर्वज तथा उनके अपने धरोहर उसके प्रति वह बहुत ही भक्ति भाव रखते हैं। केवल भीड़ को अधिक से अधिक व्यक्तियों के समूह को देश या राष्ट्रीय कहना यह कम है। स्वयंसेवक का अर्थ अपने स्वयं की प्रेरणा से देश के लिए कार्यकर्ता हो। वह स्वयंसेवक और इन सबके समूह को संघ कहा जाता है। प्रार्थना प्रज्वल ने कराया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षक देवेन्द्र पाण्डेय, विभाग शारिरिक शिक्षण प्रमुख विरेन्द्र, ज्ञानदत्त, सह जिला प्रचारक सूरज, जिला सामाजिक समरसता संयोजक अवधेश पाण्डेय, जिला सामाजिक सद्भाव संयोजक हरिओम, मुकेश, सर्वेश खण्ड संचालक सोंधी, अखिलेश खंड कारवाह, काशीनाथ, हनुमान, खुटहन संघचालक सुरेन्द्र, रामसिंह सुइथा, खण्ड कार्यवाह रामसागर, सुनील यादव, विजय गुप्ता, प्रदुमन तिवारी, शांति सागर, मनोज शर्मा, अवधेश पाण्डेय, भोले राजभर, गजेंद्र पाण्डेय, वेद प्रकाश गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजू बिन्द, रुपेश गुप्ता, सोनू बिन्द, हरेंदर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे जहां थानाध्यक्ष दिपेन्द्र सिंह भी मयफोर्स मौजूद रहे।