Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RaeBareli:मानवता फिर तार-तार: दबंगों ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात,गर्भस्थ शिशु की हुई मौत।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>गुरबक्शगंज क्षेत्र के सराय डिगोसा गांव का है मामला।

>पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया मुकदमा।

गुरबक्शगंज, रायबरेली। पुलिसिया लचर कार्यशैली से एक बार फिर से क्षेत्र के टुटपुंजिया किस्म के अपराधियों को अभयदान मिला है। जिले में दबंगों का आतंक किस तरह बढ़ गया है, इसका जीता जागता उदाहरण यह पूरा मामला है। मामूली बात पर हुई मारपीट में दबंगों ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की जान चली गई जबकि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है किंतु हद तब पार हुई जब गुरबक्शगंज पुलिस मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दबंगों को बरी कर दिया है।यह मामला जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र स्थित सराय डिगोसा गांव का है जहां की रहने वाली बिटाना देवी पत्नी वंशू ने शिकायत कि थी कि 24 अप्रैल को करीब 8 बजे गांव के ही छविनाथ पुत्र रामपाल शराब के नशे में आकर बेवजह गाली गलौज करने लगे जिसका उसने विरोध भी किया। इतने में ही उसके दोनों पुत्र सचिन और विपिन भी आ गए और उसको लात—घूसों, लाठी—डंडों से जमकर मारा पीटा। शोरगुल सुनकर उसकी पुत्री रेनू, पुष्पा व बहू रामावती पत्नी राजेश कुमार बचाने को दौड़ी तो उसे भी मारा—पीटा। इस मारपीट में दोनों पुत्रियां और बहू को गंभीर चोटें लगीं जिस पर पुलिस ने 323, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर मामले से पल्ला झाड़ लिया।मारपीट में सबसे दुखद घटना जो सामने आई, उसके अनुसार रामावती के पेट में 4 से 5 माह का गर्भ पल रहा था और इस मारपीट में गर्भ में बच्चे की भी मौत हो गई जिससे आज चिकित्सकों द्वारा गर्भ से बाहर निकाला गया। पीड़ितों का कहना है कि विपक्षी लगातार धमकी भी दे रहे हैं जबकि इस घटना में उनके घर के सभी लोग घायल भी हैं। पीड़ितों का इलाज जारी है। अब देखना यह है कि आरोपियों पर गुरबक्शगंज प्रभावी कार्यवाही करती है या फिर कथित कार्यवाही से ही पल्ला झाड़ लेगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।