Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Varanasi:एयरपोर्ट के आफ़िसियल मेल पर देश के 30 एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

> वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट।

बाबतपुर, वाराणसी। सोमवार को सुबह एयरपोर्ट के आफ़िसियल मेल पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट के कांफ्रेंस हाल में आपात बैठक बुलाई गई जिसमें सीआईएसएफ़ और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही सुरक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के बाद तत्काल एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट घोषित किया गया। सीआईएसएफ और पुलिस अलर्ट मोड पर है।सोमवार को एयरपोर्ट के आस—पास के गाँव में पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से रूट मार्च किया। साथ ही गाँव वालों से बातचीत कर बाहर से आने वालों की सूचना देने को कहा। साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। बता दें कि सोमवार को एक अज्ञात ई मेल एयरपोर्ट निदेशक को प्राप्त हुआ था जिसमें वाराणसी समेत देश के तीस एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी लिखा है। मेल में लिखा गया है कि हमने सभी एयरपोर्ट पर बम फिट कर दिया है जो एक रिमोट का बटन दबाते ही ब्लास्ट हो जाएगा जिसके बाद से एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसी कड़ी में सोमवार को एयरपोर्ट के आस—पास गाँव कर्मी, बैकुंठपुर, सगुनहा, घमहापुर, मंगारी आदि गांव में रूट मार्च किया गया। इस बारे में सीआईएसएफ़ के वरिष्ठ कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के आफ़िसियल मेल एकाउंट पर सोमवार को एक मेल प्राप्त हुआ जिसमें वाराणसी समेत देश के तीस हवाईअड्डों को उड़ाने की धमकी है। हालाँकि ये किसी सिरफिरे का काम हो सकता है लेकिन फिर भी हमने सुरक्षा बढ़ा दी है। एक आपात बैठक भी हुई है जिसमें स्थानीय पुलिस और एलआईयू और आईबी के अधिकारी मौजूद रहे।