Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:पटखौली पूरे आजम गांव में बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 घायल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पटखौली पूरे आजम गांव में सड़क दुघर्टना में दो बाइकों को भिड़ंत में मासूम समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित पटखौली पूरे आजम गांव में शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें छताई कला गांव निवासी 65 वर्षीय प्रकाश नाथ सिंह पुत्र सखिराज सिंह व खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव निवासी 24 वर्षीय ममता पत्नी विवेक व 6 वर्षीय पुत्र रिशु गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रकाश नाथ सिंह की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।