Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के लिये किया प्रेरित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

महराजगंज, जौनपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय डालूपुर में खंड शिक्षा अधिकारी डा. किरन पांडेय के नेतृत्व में मतदान जागरूकता रैली निकाली और तख्तियों पर लिखे संदेश एवं नारों से आमजन को मतदान करने के प्रति जागरूक किया।साथ ही वोट का सिम्बल बनाते हुये मतदान जागरूकता का पोस्टर भी बनाया। स्कूली बच्चों ने शपथ ली कि वह मतदान के लिए अपने परिजनों सहित आस-पड़ोस और गांव के लोगों को जागरूक करेंगे जिससे मतदाता प्रतिशत में बढोतरी हो सकेगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामपाल पाल, शिक्षक विवेक यादव, दिनेश कुमार, शिवांगी, साधना, शेषमा, उमा, श्रद्धा बरनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।