Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

केराकत, जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक माह का निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हिसामपुर में निखार ब्यूटी पार्लर केंद्र में किया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रंजीता सिंह ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्ष णार्थियों के लिए कारगर साबित होगा।इसी क्रम में संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा उनके आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी। ट्रस्ट परिवार द्वारा इस तरह के कई बार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। इसी क्रम में किन्नर अध्यक्ष बिट्टू किन्नर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में बच्चियों का उत्साह देखकर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है। बड़ी संख्या में बच्चियों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता ने कहा कि बच्चियों को सिखाने के बाद हर सप्ताह एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा जिससे बच्चियों के अंदर सीखने की चाह और उत्साह की भावना बनी रहेगी। इस अवसर पर अंकित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, अनूप, जगदीश, अनि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुये सचिव मीरा अग्रहरी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।