Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:जफराबाद पुलिस ने वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र के पिंडरा गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार करके उसका चालान करते हुए जेल भेज दिया। थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में बीती देर रात में वारंटियों के धर पकड़ अभियान के तहत थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी शिव शंकर निषाद पुत्र छब्बू निषाद को उपनिरीक्षक उमेश चंद पांडेय व हमराहियों द्वारा उसके घर से गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त वारंटी काफी दिनों से अपने मुकदमे में न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के निर्देश का पालन करते हुए उक्त वारंटी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।