Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:एंटी करप्शन टीम ने चौकी प्रभारी एवं सिपाही को घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए धनियामऊ चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा यह घूस विपक्षी के विरोध पर रुके मकान के कार्य को करवाने के लिए ले रहा था।मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र सरायहरखू गांव निवासी जयशंकर ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत किया कि विपक्षी की शिकायत पर मेरे मकान का निर्माण कार्य को पुलिस ने रोक दिया। काम को चालू कराने के लिए धनियामऊ पुलिस चौकी प्रभारी भिल्लू राम रिश्वत मांग रहे है जिसे संज्ञान में लेते हुए टीम ने गुरूवार को जाल बिछाकर कर दारोगा भिल्लू राम व कांस्टेबल सूर्य प्रकाश को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।