Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:जफराबाद थाने का डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण, मिलीं खामियां।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जफराबाद थाने का डीआईजी डॉ ओम प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया जहां कई खामियां भी मिलीं। हालांकि वे निरीक्षण से सन्तुष्ट रहे। थाना परिसर में पहुंचकर पहले उन्होंने नए बनाये गए साइबर सेल बिल्डिंग गये जहां कमरे के प्लास्टर तथा जमीन पर टाइल्स न लगाये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। वहीं पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से कहा कि अगर वर्क ऑर्डर में टाइल्स लगाने का टेंडर था और नहीं लगाया गया तो इस पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उनके आदेश पर श्री शर्मा ने सीओ सिटी देवेश सिंह को तत्काल सारे कागजात चेक कर रिपोर्ट देने को कहा। इसके बाद डीआईजी महिला हेल्प डेस्क गये जहां महिलाओं से सम्बंधित सुलह समझौता सहित अन्य रजिस्टर चेक किये।इस दौरान उन्होंने महिला कांस्टेबल को बोला कि जो मामला यहां पर नहीं सुलह हो, उसे एसपी कार्यलय में अटैच महिला सेल में भेजें जिससे वहां सुलह का एक और प्रयास हो सके। उसके बाद थाना परिसर में पड़ी पुराने वाहनों के डिस्पोजल करने के लिए दीवान मनोज कुमार से जानकारी लिया जिनके जवाब से सन्तुष्ट रहे। उसके बाद सीसीटीएनएस कक्ष में गये जहां ऑपरेटरों से कहा कि सभी एसआई को केस डायरी खुद बनाने का प्रशिक्षण दें। थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह को थाने के बेहतर साफ सफाई व व्यवस्था के लिए सराहना किया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।