Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:शाही पुल के नजदीक द मर्सी क्लब ने श्रमिकों को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। मजदूर दिवस पर द मर्सी क्लब ने ऐतिहासिक शाही पुल के नजदीक तमाम मजदूरों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया जहां प्रवक्ता रियाजुल हक़ ने कहा कि मजदूर दिवस मनाने का महत्व विभिन्न देशों में अलग-अलग हो सकता है लेकिन यह एक संदेश देता है कि मजदूरों का योगदान समाज में महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान व न्याय मिलना चाहिए। मजदूर समाज की आधारभूत ढांचे को सुनिश्चित करते हैं। वे श्रम करके उत्पादन का संचालन करते हैं जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास सम्भव होता है।वहीं नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने बताया कि हर साल मजदूर दिवस पर एक थीम सुनिश्चित की जाती है। वर्ष 2024 की थीम जलवायु परिवर्तन के बीच काम की जगह पर श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। वरिष्ठ सदस्य मास्टर कलीम सिद्दीक़ी ने बताया कि 1 मई 1889 में अमेरिका के मजदूर दिवस मनाने के प्रस्ताव के 34 साल बाद भारत में मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई। देश में मजदूर अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठी तो 1 मई 1923 में पहली बार चेन्नई में मजदूर दिवस मनाया गया। लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाने का ऐलान किया गया।इस अवसर पर शिवा, शाहनवाज कुरैशी, रितेश श्रीवास्तव, अजय दुबे, अर्श, राजेश, जितेंद्र, गोविंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।