Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:सम्मोपुर कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गुमटी में लगी आग,हजारों का सामान खाक।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव में एक गुमटी दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसमें रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव निवासी गुलाब यादव अपने गांव में ही एक गुमटी में दुकान खोलकर अपना रोजी-रोटी चलता था।बुधवार की शाम को दुकान बंद करके घर चला गया। तड़के भोर में लगभग 4 बजे सूचना मिली उसकी गुमटी में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई है। वह जब मौके पर पहुंचा तो जाकर देखा गुमटी दुकान जलकर राख हो गई थी। दुकान में रखा 60 पारले बिस्किट, 50 चिप्स, 25 पैकेट निरमा पाउडर, 260 शैंपू पाउच, 20 पैकेट नमकीन, 6 पैकेट चॉकलेट सहित हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित के मुताबिक आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल सका। आग लगने की सूचना सुबह डायल 112 पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल करके चली गई। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर दी जाती है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।