इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रकाश पर्व दीपावली को भव्य रूप से मनाया गया जहां छात्रों के लिए नृत्य प्रतियोगिता,दिया तथा मोमबत्ती सजावट, तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जहां सभी छात्रों ने बढ़—चढ़कर भाग लिया।विद्यार्थियों के अंदर अपनी संस्कृति तथा परंपराओं के प्रति एक अलग ही उत्साह और लगाव दिखाई दिया। हर तरफ छात्रों के कला-कौशल तथा नृत्य संगीत के अनूठे संगम ने विद्यालय के संपूर्ण वातावरण को अत्यंत मनमोहक एवं दर्शनीय बना दिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने विद्यार्थियों को इस 5 दिवसीय त्योहार के धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व को बताते हुए कहा कि दीपावली धार्मिक सीमाओं से परे है जो प्रकाश, आशा और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए विभिन्न पृष्ठभूमियों को एकजुट करती है। यह आनंद, पारिवारिक पुनर्मिलन और प्रेम और शुभकाम नाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है।संक्षेप में दिवाली धार्मिक सीमाओं से परे है जो प्रकाश, आशा और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए विभिन्न पृष्ठभूमियों को एकजुट करती है। यह आनंद, पारिवारिक पुनर्मिलन और प्रेम और शुभकाम नाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है, भले ही परंपराएँ विकसित हों। दीपावली अर्थात दीपाें का पंगत। महा लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं द्वारा घर के साथ मंदिरों में करोड़ों दीये जलाए जाते है। दीये के प्रकाश से वातावरण शुद्ध होता है। वातावरण में फैले कीटाणुओं का नाश होता है।