Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:रिकार्ड रूम एवं विकास भवन के दिव्यांग विभाग का डीएम ने किया निरीक्षण।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रतिलिपि अनुभाग राजस्व अभिलेखागार (रिकार्ड रूम) का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अव्यवस्थित पत्रावलियों का रख-रखाव, टूटे फर्नीचर, साफ-सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने रिकार्ड रूम में सीसीटीवी न होने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि 2 दिन के भीतर सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने लम्बित नकल के सम्बन्ध में जानकारी ली जिसमें आकडे़ अद्यतन पाये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अरैजंर सदर महमूद, प्रतिलिपिक त्रिलोकी नाथ सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित कार्यालय दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग का औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने करीब 4 हजार आवेदन पत्र पर आधार सीडिंग नहीं होना पाया जिस पर उन्होंने कडी़ नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि 36 घण्टे के भीतर सभी आवेदनों पर आधार सीडिंग कराते हुए अवगत कराए। साथ ही उन्होंने पेंशन लाभार्थियों के सन्दर्भ में जानकारी ली। बताया कि 25 अक्टूबर को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आधार प्रमाणी करण हेतु लम्बित आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये थे जिसके सापेक्ष आज की तिथि तक निस्तारित आवेदनों की संख्या कम पायी गयी जो बेहद खेदजनक है जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हए दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि जिला विकास अधिकारी के सहयोग से आधार प्रमाणीकरण कार्य को शीघ्र सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सुहानुभूतिपूर्वक कार्य करते हुए दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं से संतृप्त कराया जाय। उन्हें कार्यालय के चक्कर न लगाने पडे़। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।