Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:महराजगंज पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस व 01 मोटर साईकिल बरामद।

महराजगंज,जौनपुर।थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-26.06.2025 को उ.नि.रामकिंकर मिश्रा मय पुलिस बल के थाना स्थानीय पर पंजीकृत सम्बन्धित मु.अ.सं. 111/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त यसवन्त भारती उर्फ दरोगा पुत्र धर्मेन्द्र कुमार भारती निवासी केवटली थाना महराजगंज जनपद जौनपुर, सचिन गौतम पुत्र श्रीनाथ गौतम निवासी ढेमा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को 01 नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व फर्द बरामदगी सील सर्वमुहर मय नमूना मोहर व एक मोटर साईकिल नं.UP62M9573 के  दिनांक 26.06.2025 को बहद ग्राम केवटली से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।अपराधिक इतिहास –यसवन्त भारती उर्फ दरोगा मु.अ.सं. 111/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर, मु.अ.सं. 149/2024 धारा 115(2)/351 (3)/352 बी.एन.एस. थाना तेजीबाजार जौनपुर,सचिन गौतम मु.अ.सं. 111/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।बरामदगी–01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व फर्द बरामदगी सील सर्वमुहर मय नमूना मोहर व एक मोटर साईकिल नं.UP62M9573।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उ.नि.रामकिंकर मिश्रा,हे.का. अरुण कुमार यादव, हे.का. मनोज गौड, का. रोहित सिंह, हे.का.अनुज तोमर शामिल रहे।