Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​जमीनी विवाद में मारपीट, मां-बेटी सहित तीन लोग घायल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुइथाकला, जौनपुर। बुमकहा गांव में रविवार सुबह विवादित जमीन की सफाई को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष की मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों में सिंगारी (56) पत्नी राम गुलाम, उनकी बेटी साधना (28) तथा राम गुलाम पुत्र रिखई शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।