Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​अयोध्या मार्ग पर गौशाला निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। अयोध्या मार्ग पर प्रस्तावित गौशाला निर्माण का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस मौके पर विधायक रमेश सिंह ने कहा कि गौशाला का निर्माण क्षेत्र में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार एवं जनप्रतिनिधि गोसेवा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर प्रयास किये जायेंगे।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, नगर पालिका ईओ प्रदीप गिरी, मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, रामलीला अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, अनिल मोदनवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, दिलीप अग्रहरि, हनुमान प्रसाद अग्रहरी, सभासद मंडल अर्पित जायसवाल, कृष्णकांत सोनी, सिम प्रकाश अग्रहरि, सिकंदर साहू, प्रेमचंद भाखड़, आशुतोष डंपी, अब्दुल्ला, अरुण चौहान, कालीचरण जायसवाल महामंत्री, विशाल गौतम, कमलेश अग्रहरि, रविकांत जायसवाल, बेचन सिंह, ओम चौरसिया, मंटू चौरसिया, अजय जायसवाल, इंद्रेश गौतम, खुशी राम, संदीप साहू सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।