Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर 15 को।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में 15 मार्च को नगर के जहांगीराबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर आम जनता को अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान एवं परीक्षण की सुविधा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। शिविर में डा. शिवेन्द्र सिंह एमडी डीएम (नेफ्रोलॉजी) विभागाध्यक्ष गुर्दा रोग विभाग काशी हिन्दू विश्विवद्यालय (बीएचयू), डा. अनिल पाठक पैथोलॉजिस्ट बीएचयू, डा. उमेश पाण्डेय एमडी डीएम काशी हिन्दू विश्विवद्यालय (बीएचयू), डा. नितिन वाजपेयी एमडी डीएम (नेफ्रोलॉजी) बीएचयू व पूर्व प्रोफेसर एम्स जयपुर सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर का प्रायोजन याशी एंटरप्राइजेज द्वारा किया जा रहा है जो वोल्टास, एसवीएल, केओडीएसी एवं सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान का वितरक है। अधिक जानकारी के लिए देवेश कुमार श्रीवास्तव से मोबाइल पर 8318014989 संर्पक किया जा सकता है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शिविर में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य संबंधी संदेहों का समाधान प्राप्त करें और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठायें।