Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:पेड़ से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत, पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा शव।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुरेरी, जौनपुर।क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव के समीप सोमवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद युवक पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा और बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में रोड पर ही पड़ी रही, लेकिन पुलिस की नजर उस पर नहीं पड़ी। मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगुराडीला गांव निवासी रामनाथ चौहान (35) पुत्र दीनदयाल अपनी बहन के यहां सुरेरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार निवासी गुलजारी चौहान के घर भांजी की शादी में शामिल होने आए हुए थे। सोमवार की रात करीब 12 बजे वह बाइक से घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान कोहड़ौरा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पूरी रात युवक सड़क किनारे पड़ा रहा और बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में रोड पर ही पड़ी रही। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो सड़क किनारे पड़े युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतक युवक हेलमेट नहीं पहने हुए था और उसकी बाइक भी बिना नंबर की थी। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही भांजी की शादी में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था।मृतक के दो छोटे बच्चे टिट्टू 7वर्ष और कल्लू 3 वर्ष हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुरेरी राजेश मिश्रा ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।