इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सुरेरी, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को मु.अ.स. 157/26 धारा 64(2)(k)/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त लालचन्द उर्फ करीया पटेल पुत्र लौधर उर्फ रामनाथ निवासी मलेथू थाना सुरेरी जौनपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।