Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

चन्दौली:पुलिस ने 02 तस्करों को किया गिरफ्तार,लाखों की शराब बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

मुगलसराय, चन्दौली। जनपद में शराब तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवम् जुर्म जरायम के रोकथाम हेतु डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन एवम् श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्कार्पियो वाहन जिसमें शराब लदी है कुछ लोग वाराणसी से चन्दौली होते हुए बिहार तस्करी कर ले जा रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर चन्द्रखां ओवर ब्रीज के पास से चन्दौली जाने वाले लेन पर ही पुलिस टीम द्वारा जाम लगाकर सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। जिस दौरान एक स्कार्पियो बीआर 44 ए 6694 को चेक किया गया तो पीछे अवैध शराब लदी बरामद हुई। वाहन में 2 अभियुक्तगण जो चालक व परिचालक के सीट पर बैठे थे जिनको मौके से पकड़ लिया गया। मौके पर ही जांच पड़ताल पर पाया गया कि इन लोगों के द्वारा बिहार प्रांत में लागू शराब बंदी का भरपूर फायदा उठाते हुये वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही व चन्दौली जनपद की शराब की दुकानों से शराब खरीदकर तस्करी कर बिहार प्रांत में ले जाकर उंचे दामो पर बेचते है। यह अपराध इनके द्वारा संगठित होकर एक गिरोह के रुप में किया जाता है।गिरफ्तार अभियुक्त गण में दिनेश पासवान पुत्र विशम्भर पासवान निवासी घरबैर थाना दरियांव जिला रोहतास (बिहार) वह बजरंगी मुशहर पुत्र विश्वनाथ मुशहर नि. घरबैर थाना दरियांव जिला रोहतास बताए जाते हैं। जिनके कब्जे से एक स्कार्पियो वाहन, 11 पेटी ट्रेटा पैक, 09 पेटी रायल स्टेज बरामद हुई। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग रूपये 2,80,000/- बताई जाती है।