Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Banda:घोर क्रूरता: गौशाला के अन्दर मृत पड़े गोवंशों को नोच रहे कुत्ते,जिम्मेदार मौन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>पीपरगवा में संचालित अस्थायी गौशाला के अन्दर दो गोवंश मृत मिले।

बांदा। तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरगवा में संचालित अस्थाई गौशाला के अंदर दो मृत गोवंशों को कुत्ते नोच कर खा रहे हैं और गौशाला में एक भी गोवंश नहीं मिले। गुरुवार को गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति भ्रमण के दौरान गौशाला की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि गोवंशों को सिर्फ भूख से मर जा रहा है जो लगातार गौ रक्षा समिति गौशाला में भ्रमण करके जानकारी जुटा रही है कि किसी गौशाला में कितनी संख्या उपलब्ध है। अभी क्योंकि लगातार गौशाला में गोवंशों की गिनती अधिक मिलती है जो डिमांड से बहुत अधिक होती है जो तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत में अधिकतर गौशालाओं में अवस्थाओं का अंबार मिल रहा है। लगातार गौ रक्षा समिति के पदाधिकारी मांग कर रहे कि गोवंश को संपूर्ण भोजन की व्यवस्था की जाए लेकिन कमीशन खोरी के चक्कर में अधिकारी अपना पेट भर रहे हैं। गोवंशों को भूखा छोड़ा जा रहा है।