Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:भोजन व किट का वृद्धाश्रम में हुआ वितरण।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन व सायमा खान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्व. सायमा खान की जयन्ती पर सैयद अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम में भोजन व दैनिक प्रयोग होने वाली सामग्री की किट का वितरण किया गया। दैनिक किट में टूथपेस्ट, ब्रश, ठंडा तेल, नहाने व कपड़ा धोने का साबुन, सर्फ व शैम्पू आदि सामग्री वृद्धाश्रम में महिला व पुरुष कुल 73 बुजुर्गों को सेवा पहुंचाई गई।सामग्री की किट पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। संयोजक शकील अहमद ने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने एवं उनसे आशीर्वाद पाने हेतु वृद्धाश्रम आयें जहाँ बुजुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान आया वो बहुत ही अमूल्य है। वृद्धाश्रम संचालक रवि चौबे ने बताया कि यहां ऐसे लोग रहते हैं जिन्हें अलग-अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है। ऐसे में इन लोगों की सेवा करने के लिए उन्होंने सायमा वेलफेयर सोसाइटी और लायन्स क्लब जौनपुर मेन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डा. वीएस उपाध्याय, नीरज शाह, शकील मंसूरी, मनोज चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।