Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:धुआंधार बल्लेबाजी करके जिलाधिकारी ने की मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>जौनपुर चुनाव क्रिकेट चैम्पियनशिप-2024 का हुआ आगाज।

जौनपुर। लोकतंत्र के महापर्व पर जनपद में आगामी 25 मई को लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान होना है। जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने व युवा मतदाताओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित एकलव्य स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला धिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र मांदड़ ने किया। साथ ही बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेन्ट के माध्यम से मतदाताओं को आगामी 25 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित करना है।महिला, पुरूष, तृतीय लिंग व दिव्यांग सभी मतदाताओं से अपील किया कि लोकतंत्र के महापर्व को मनाते हुए चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वयं मतदान करें और अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। विशेषकर जो मतदाता बाहर हैं, उन्हें भी मतदान हेतु अवश्य बुलायें। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है, इसलिए निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें।प्रतियोगिता में जनपद की 6 तहसीलों के अंतर्गत कुल 9 टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता 5 से प्रारम्भ होकर 11 मई तक चलेगी। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए ‘सेल्फी प्वाइन्ट’ खिलाड़ियों के आकर्षण का केन्द्र रहा जहां खिलाड़ियों ने अपने साथियों के साथ सेल्फी भी लिया। उद्घाटन अवसर पर पहला मैच जिलाधिकारी एकादश एवं शेष जौनपुर एकादश के मध्य हुआ जिसमें जिलाधिकारी एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाया। जिलाधिकारी ने शानदार पारी खेलते हुए 2 छक्के एवं 8 चौके की मदद से 44 बाल पर 50 रन बनाया। पहले विकेट की साझेदारी में जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 53 रन बनाया जिसके जवाब में शेष जौनपुर एकादश ने 18.1 ओवर में 8 विकेट पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विपक्षी टीम से सर्वाधिक स्कोर 28 रन विजय विश्वकर्मा ने बनाया। 6 मई को प्रातः 7 बजे शाहगंज एवं सदर ए के मध्य मैच खेला जायेगा। 7 मई को प्रातः 7 बजे मछलीशहर एवं बदलापुर के मध्य मैच खेला जायेगा। 8 मई को प्रातः 7 बजे केराकत बी एवं सदर ए के मध्य मैच खेला जायेगा। सेमीफाइनल मैच 10 मई को एवं फाइनल मैच 11 मई को खेला जायेगा। कार्यक्रम का संचालन चन्दन सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी ने किया। मैच की कमेन्ट्री स्वीप कोआर्डिनेटर सैयद मो0 मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वीप नोडल प्रभारी ज्ञानेन्द्र पाल, अशोक सिंह, राजेश सिंह, रजनीश सिंह, भानु प्रताप शर्मा, विवेक यादव, रवि चन्द्र यादव, लाल साहब यादव, राकेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।