Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:तारापुर कालोनी में इण्टरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता को लेकर किया गया प्रदर्शन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। नगर के तारापुर कालोनी में रविवार को इण्टरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इण्टरलॉकिंग ईंट बहुत ही खराब लगायी जा रही थी जो लगाते ही टूट जा रही है। बिना मानक के इण्टरलॉकिंग लगने के कारण डूडा के जेई से शिकायत की गई तो जेई ने काम रोकने के लिये ठेकेदार को निर्देशित किया।वहीं कॉलोनी के प्रवेश की तरफ से हुए तमाम एंक्रोचमेंट पर निर्णय हुआ कि इसकी लिखित शिकायत जिला प्रशासन से की जायेगी। इस मौके पर डॉ. राम सिंह, विनय सिंह, डॉ. सुरेन्द्र उपाध्याय, रमेश गुप्ता, अमित वत्स, सुरेश सिंह, मुकेश सिंह सभासद, विनोद पाठक, डॉ. संजय सिंह, डॉ. मनोज वत्स आदि उपस्थित रहे।