Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:शिक्षक की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर उठी आवाज।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खुटहन, जौनपुर। कुछ कतिपय लोगों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर वाट्सअप पर वायरल करने पर आक्रोशित शिक्षकों ने थानाध्यक्ष खुटहन से लिखित शिकायत करते हुये इसको गलत बताते हुये वायरल करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। शिकायत के माध्यम से शिक्षकों ने कहा कि रमाकान्त यादव खुटहन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमीन बस्ती में प्रधानाध्यापक हैं जो क्षेत्र के ही मोजीपुर गांव के निवासी हैं।रमाकान्त जी को बदनाम करने के उद्देश्य से कुछ कतिपय लोगों द्वारा एक अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है जिससे प्रधानाध्यापक जी से कोई वास्ता/सरोकार नहीं है। कुल मिलाकर केवल एक शिक्षक की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है जो गलत है। शिकायतकर्ताओं ने उक्त वीडियो की जांच कर शिक्षक को मानसिक प्रताड़ना देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।