Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:सत्याग्रह आन्दोलन के दिन हुये 1 हजार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>9 अगस्त 2021 से लगातार चल रहा आन्दोलन: यशवन्त गुप्ता

जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे सत्याग्रही यशवन्त गुप्ता के आन्दोलन के 1 हजार दिन पूरे हो गये।शनिवार को सत्याग्रह आन्दोलनकारी श्री गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। बीते 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन अनवरत चलाया जा रहा है लेकिन किसी भी जिम्मेदार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, बिहारी लाल यादव, राम नगीना यादव, अमरेश पाण्डेय, चन्द्रमणि पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।