Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:अधिवक्ताओं से अशोक सिंह ने मांगा आशीर्वाद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जौनपुर संसदीय क्षेत्र 73 से समाज विकास क्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह ने सोमवार को सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया। बता दें कि श्री सिंह उपरोक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो इस बार अपने अलावा कई अन्य क्षेत्रों में अपना प्रत्याशी उतारकर सीधी चुनौती दे रहे हैं। जनसम्पर्क के दौरान श्री सिंह ने एक बार सेवा करने का अवश्य मांगा जिस पर काफी लोगों ने उन्हें आश्वस्त भी किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक आदि उपस्थित रहे।