Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:मतदान के प्रति जागरूकता की अपील के लिये हुआ मैत्री मैच: डा. आलोक यादव

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>दुर्गा सिटी अस्पताल के खिलाड़ियों ने कजगांव की टीम को हराया।

जौनपुर। आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में चिकित्सकों ने मैत्री मैच करके लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुये 25 को हर हालत में मतदान करने की अपील किया। इसी को लेकर नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित एक डिग्री कालेज के मैदान पर दुर्गा सिटी हॉस्पिटल एवं कजगांव की टीम के बीच मैच हुआ जिसमें दुर्गा सिटी की टीम ने कजगांव को हरा दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुये दुर्गा सिटी अस्प ताल के खिलाड़ियों ने 130 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में खेलने उतरी विपक्षी टीम मात्र 56 रन पर आउट हो गयी।दुर्गा सिटी अस्पताल की तरफ से आशीष ने 15 गेंद पर 22 रन, अमित ने 20 गेंद पर 35 रन, विनोद ने 18 गेंद पर 30 रन, आदेश ने 13 गेंद पर 27 रन, नरेन्द्र ने 8 गेंद पर 13 रन बनाया। वहीं गेंदबाजी में दुर्गा सिटी अस्पताल की तरफ से हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव सहित शिवम,टोनी व रवि ने 2—2 विकेट लिया।सरकार ने जहां 3 शानदार कैच लिया, वहीं प्रदुम व छोटू ने 2 खिलाड़ियों को रन आउट कराया। इस अवसर पर मानिक, प्रदीप, विकास, धनंजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में डा. आलोक यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये 25 मई को अपने बूथ पर मतदान करने की अपील किया।