Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:बीईओ ने निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निपुण विद्यालय फ्लैग देकर बढ़ाया सम्मान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के त्रिलोचन महादेव में मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र जलालपुर पर 38 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर राजेश सिंह के नेतृत्व में हुई। बैठक में शैक्षिक सत्र 2024-25 में नए नामांकन,बच्चों की दैनिक उपस्थिति, निपुण लक्ष्य ऐप से आकलन,दीक्षा ऐप, स्विफ्ट चैट ऐप एवं निपुण विद्यालय की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।सभी विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर द्वारा निपुण विद्यालय फ्लैग दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि अपने विद्यालय में सम्मानपूर्वक निपुण फ्लैग लगाये एवं इसकी गरिमा को बनाए रखें। बैठक में एआरपी रूद्रसेन सिंह, डा. गिरीश सिंह, राय साहब शर्मा, देवेंद्र दुबे, अनिल गुप्ता, नोडल संकुल शिक्षक मोहम्मद इमरान, शोभनाथ यादव,निपुण विद्यालय के प्रधाना ध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।