Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:नगर पंचायत ने संचारी रोग से बचाव के लिये कराया दवा का छिड़काव।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मछलीशहर, जौनपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत नगर पंचायत मछलीशहर में अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर सभी वार्डों में सफाई व कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। मौसम बदलने के साथ ही मच्छर जनित संक्रामक बीमारियों के खतरे से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय सिंह व चेयरमैन संजय जायसवाल द्वारा नगर के 15 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है।साथ ही नालियों व गलियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। मंगलवार को चुंगी चौराहे, मीरपुर चौराहे के तरफ नाली, फौजदार इंटर कालेज के शिक्षण कक्ष में छिड़काव कराया गया। ईओ ने कहा कि यह अभियान 1 से 30 अप्रैल तक था लेकिन मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सप्ताह में एक दिन नगर की सभी गलियों व नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फागिंग कराया जा रहा है। यह क्रम आगे भी चलता रहेगा।