Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:जलालपुर में निकाली गयी मतदाता जागरूकता बाइक रैली।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में मंगलवार को जलालपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षक/शिक्षिकाएं हाथों में मतदाता जागरूकता तख्तियां लेकर सुबह 7 बजे कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर पहुंच गए। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीआरसी जलालपुर से होते हुए त्रिलोचन बाजार, मकरा, लहंगपुर एवं गांव से होते हुए बी.आर.सी. जलालपुर पर आकर समाप्त हुई।रैली में समस्त एआरपी, नोडल संकुल शिक्षक और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाएं शामिल रहे। शिक्षक और शिक्षिकाएं रैली में जगह-जगह रुककर आम जनमानस को मताधिकार के बारे में जागरुक करते हुए उनके कर्तव्य को लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करना है जिससे एक स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण हो सके जो देश के विकास में सहायक हो तमाम चीज आम जनमानस को बताते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कही। सभी लोगों को यह भी बताया कि प्रत्येक व्यक्ति जिनको लोकतंत्र के प्रति जागरूक नहीं उन्हें आप लोग जागरूक करने का प्रयास करें जिससे शत प्रतिशत मतदान हो सके।