इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
वाराणसी। वाराणसी एक धार्मिक और पर्यटक शहर है ऐसे में लाखो के संख्या में रोज श्रद्धालु यहां आते है। ऐसे ही संदीप यादव पुत्र मटरू यादव ग्राम पोस्ट चिरईगांव थाना चौबेपुर से चिड़ियाघर घूमने आए थे जिनका मोबाइल खो गया था जिसकी सूचना उन्होंने पर्यटक पुलिस को दिया।पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाइल खोज कर संदीप यादव को सुपुर्द किया। महिला सिपाही के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने कहा कि वेल डन। आगे भी आप ऐसे ही मेहनत से कार्य करिए।