Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:अहमदपुर यादव बस्ती में आटो चालक का रिहायशी झोपड़ा जलकर राख।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र से अहमदपुर गांव के अहमदपुर यादव बस्ती में सुबह 10 बजे खाना बनाते समय चिंगारी से आग लग जाने के कारण गेहूं, चावल, भूसा, कपड़ा, खटिया, रजाई, गद्दा और ऑटो पार्ट्स जलकर खाक हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त गांव यादव बस्ती में महादेव यादव पुत्र स्व. रामदेव यादव के घर पर सुबह उस समय आग लग गई जब महिला अपने बच्चों के लिए खाना बना रही थी।लकड़ी पर खाना बनाते समय चिंगारी निकलने से झोपड़ी में आग लग गई जिसमें ऑटो चालक के दो लड़के दो लड़की पत्नी खान और कपड़े के लिए गांव वालों पर आश्रित हो गए। इस आगजनी से ऑटो चालक के घर खाने के दाने के लाले पड़ गए हैं। फायर सर्विस का नंबर न लगने से फायर सर्विस से कोई गाड़ियां नहीं आ पाईं। गांव के लोगों द्वारा 5 समर्सिबल चलकर अलग-अलग पाइप से घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। जहां आग लगी, वहां अगल-बगल घनी बस्ती थी। लोग झोपड़ी के साथ अपने घर पर भी पानी फेंक रहे थे जिस कारण आग पर काबू पाया जा सका।