Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Budaun:कछला में आबकारी टीम ने डीएम के आदेश पर की चेकिंग।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सदर रोहित शर्मा ने कछला चौराहा स्थित देशी विदेशी और बीयर की दुकान पर आकस्मिक निरीक्षण किया और दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया।विक्रेताओं को दुकान को नियम से चलाने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी आबकारी निरी क्षकों को टीम बनाकर दुकानों की चेकिंग कराई जा रही है और रात्रि में जनपद से गुजरने वाले हाई वे पर आने वाले वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। दिल्ली से आने वाले रोडवेज गाड़ियों और ट्रकों की चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त आज मीरा सराय में भी आब कारी टीम ने दबिश दी जिसमें 250 किग्रा लहन को नष्ट किया गया। 20 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए एक अभियोग दर्ज किया गया। देर रात तक आब कारी टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक सर्वेंद्र सिंह, चमन सिंह, परमहंस कुमार और प्रकाश कुमार रहे।