Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:भाजपा नेता के गनर की गोली लगने से मौत, फोरेसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौनाकला (बबूरीगांव) निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात आरक्षी की रविवार की अलसुबह संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब दूसरा गनर और बावर्ची वहां पहुंचे तो वो खून से लथपथ पड़ा था। आनन- फानन में उसे अस्पताल भेजा गया तो वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस का दावा है कि सुबह 6 बजे कारबाईन की सफाई करते समय गोली चल गई, जिसमें रत्नेश प्रजापति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम घटना की छानबीन के साथ ही साक्ष्य जुटाने में जुटी है। उधर, घटना की जानकारी मिली तो एसपी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर पूछताछ किए। 

जानकारी के अनुसार मल्हनी विधानसभा सीट से 2020 के हुए उपचुनाव में मनोज सिंह भाजपा के प्रत्याशी थे जिसमें उनकी सुरक्षा के लिए दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति और रजत पांडेय को लगाया गया था। मनोज सिंह कहीं बाहर गए हुए थे तो गांव स्थित फार्म हाउस पर दोनों गनर रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि रविवार की अलसुबह करीब 6 बजे रत्नेश प्रजापति 30 वर्षीय को सिर में गोली लगी है।रविवार की सुबह करीब 6 बजे मनोज सिंह के बावर्ची अवनीश शुक्ल और गनर रजत पांडेय अपने काम में व्यस्त थे। तभी गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी तो दोनों सहम गए। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन जब रत्नेश प्रजापति को देखा तो वो खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पास में ही उसकी सरकारी कारर्बाइन भी पड़ी थी। वहां मौजूद दूसरा गनर और बावर्ची पहले उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही रत्नेश को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि घटना के समय भाजपा नेता किसी दूसरे शहर गए हुए थे। इसके चलते सिपाही उनके फार्म हाउस में ही रुके थे। मृतक सिपाही मऊ जनपद के थाना अलीनगर सराय लाखंसी निवासी है।वह सन् 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। घटनास्थल पर सीओ गजेंद्र सिंह समेत भारी पुलिस बल पहुंचकर निरीक्षण किया। फोरेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूना एकत्र किया है। मृतक के परिवार के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है जिला अस्पताल में पहुंचकर आगे की कार्यवाई में लगे है।इधर, घटना के बाबत भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया कि राजनैतिक कार्यों के चलते राजधानी में हूं। सुबह ख़बर मिली कि सुरक्षा में तैनात गनर की फार्महाउस पर गन साफ करते वक्त गोली लग गई। उन्होंने घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया है एवं शोकाकुल परिजनों के लिए आत्मीय संवेदना प्रकट किया है।