इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
चौकियां धाम, जौनपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली का प्रथम जनपद आगमन शनिवार को हुआ।वे शाम करीब 4 बजे मां शीतला चौकियां धाम पहुंचे। उन्होंने मां शीतला का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इस दौरान मां शीतला चौकियां धाम में संयुक्त श्रीमाली समाज ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। लखनऊ से जौनपुर पहुंचने के बाद रास्ते में जगह—जगह संयुक्त श्रीमाली समाज समेत सर्वसमाज के लोगों तथा समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।शीतला चौकियां संयुक्त श्रीमाली महासभा जौनपुर इकाई के बैनर तले भव्य स्वागत किया गया। राज्यमंत्री ने सर्वप्रथम चौकियां धाम में मां शीतला के दर्शन पूजन किये। इसके बाद मां शीतला रेस्टोरेंट एवं मैरेज हाल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे जहां स्वागत के उपरान्त उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर अमरदेव श्रीमाली, छोटेलाल श्रीमाली, पप्पू माली, राज सैनी, संजय माली, रामचन्दर माली, राजू माली, कमलेश श्रीमाली, प्रिंस श्रीमाली, बाबा यादव, विनय माली, आयुषी श्रीमाली, अशीष माली,रवि श्रीमाली, संतोष श्रीमाली, आशीष श्रीमाली, विनय गिरी, शिव कुमार पण्डा, शुभम श्रीमाली, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।