Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:शुद्ध पेट्रोल व डीजल देना ही मुख्य उद्देश्य: डॉ. विनोद कुमार

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मछलीशहर, जौनपुर। प्रयागराज नेशनल हाईवे पर छाछो गांव के पास शनिवार को इंडियन आयल के आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का विधिवत पूजा पाठ कर मुख्य अतिथि जयबीर मिश्रा सीजीएम (आरएस) यूपी एसओएल व अन्य अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इसके पहले पेट्रोल पम्प के संचालक डॉ. विनोद कुमार ने सभी अतिथियों को बुकें देकर स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि जयवीर मिश्रा ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के खुलने से आसपास के किसानों, ग्रामीणों को अब पेट्रोल-डीजल के लिए दूर जाने व परेशान नहीं होना पड़ेगा। अपने नजदीक आसानी से लोग इस नए पेट्रोल पंप से शुद्ध पेट्रोल-डीजल ले सकेंगे। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि अभिषेक भटनागर ने कहा कि किसी भी बिजनेस के लिए क्वालिटी व क्वांटिटी मेंटेन करना अति आवश्यक है जिसका इस पेट्रोल पंप विशेष ध्यान दिया जाएगा। आए हुए सभी आगन्तुकों का स्वागत व आभार डॉ. विनोद कुमार व डॉ. अंजू कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर अब्दुल लतीफ, राजाराम, सुरेन्द्र चौधरी, विधायक केराकत तूफानी सरोज, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा चौधरी, डॉ. लालजी प्रसाद, डा. सुशील कुमार, डा. अविरल, समाजसेवी अरूण सिंह, प्रदीप सिंह सफायर, प्रमोद कन्नौजिया, कृषि वैज्ञानिक सुरेश कन्नौजिया, अशोक कुमार, आरडी चौधरी, सुनील कन्नौजिया, गुंजन श्रीवास्तव, अजहर सहित तमाम राजनीतिक, समाजसेवी, अधिवक्ता, अधिकारी, कर्मचारी के अलावा तमाम गणमान्य मौजूद रहे।