इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बाराबंकी। देवा मेला का मेगा नाइट शो मशहूर गजल गायक रूप कुमार राठौर और सोनाली राठौर की जुगलबंदी के नाम रहा। मशहूर प्लेबैक सिंगर और चर्चित गीत संदेशे आते हैं और तुझमें रब दिखता जैसे गीत गाकर फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा देने वाले रूप कुमार राठौर और सोनाली राठौर की जुगलबंदी से देवा मेला ऑडिटोरियम में बैठे श्रोता झूम उठे।दोनों गायकों ने एक के बाद एक अपने गीतों से समां बांधा तो श्रोता वाह-वाह करने को मजबूर हो गए। श्रोताओं से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में मशहूर गजल गायक रूप कुमार राठौर और सोनाली राठौर ने अपनी जुगलबंदी से श्रोताओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में सर्वप्रथम, तेरे लिए हम है जिए, गीत से की। आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे, गीत पर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। मुझे इश्क का कलमा याद रहा, मैं बाकी सबकुछ भूल गई, बिंदिया चमकेगी, चुड़ी खनखेगी गीत ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाद में ख्वाजा मेरे ख्वाजा, गीत की प्रस्तुति देकर माहौल को सूफ़ियाना बना दिया। निगाहें मिलाने को जी चाहता है और मौला मेरे मौला, लागा चुनरी में दाग, तुझमें रब दिखता है आदि गीत व गजलों से रूप कुमार ने समां बांध दिया।