Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Hardoi:टप्पेबाज चालक को बेहोश कर ले उड़े ई-रिक्शा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी एक व्यक्ति के ई-रिक्शे को टप्पेबाज ले गए। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली शहर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।मालूम हो कि सांडी थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी अवनीश कुमार पुत्र राम सनेही ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वहीं 22 अक्टूबर को शाम के 4 बजे के करीब लखनऊ चुंगी से बेहटागोकुल के लिए सवारी बैठाकर ले गया। रास्ते में टप्पेबाजों ने ई-रिक्शा रुकवाकर देशी शराब खरीद कर पी और रिक्शा चालक को कोल ड्रिंक पीने को दी। जिसके बाद ई रिक्शा चालक अवनीश बेहोश हो गया। होश आने पर अवनीश ने देखा कि वह शाहाबाद थाना क्षेत्र के बबुराही गांव के निकट धान के खेत में पड़ा है और टप्पेबाज उसके ई-रिक्शा को ले गए। मामले की जानकारी उसने थाना पहुंचकर पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।