इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेचु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 285/24 धारा 296/351(1)/352/64/74 बीएनएस तथा 3/4 पाक्सो एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर में वांछित अभियुक्त अर्पित उर्फ प्रियांशु चौबे पुत्र पप्पू चौबे निवासी तरियारी थाना केराकत जनपद को दिनांक 27.10.2024 को समय 07.10 बजे ग्राम तरियारी से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।