Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RaeBareli:मानक के विपरीत बन रही सड़क,ग्रामीणों का आरोप।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

महराजगंज, रायबरेली। 36 करोड़ की लागत से बन रही महराजगंज इन्हौना वाया मऊ मार्ग की खराब गुणवत्ता को देख आक्रोशित ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया जिस पर मौके पर पहुंचे पीडब्लूडी के अधिकारियों को भी ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा।बताते चलें कि अनशन सहित क्षेत्रीय लोगो की कड़ी मशक्कत के चलते 20 वर्षों बाद निर्मित हो रही महराजगंज इन्हौना मार्ग के खेरवा गांव के पास बिना धूल मिट्टी हटाए डामर डाले जाने एवं मानक विहीन कार्य किए जाने से आक्रोशित मुरैनी प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर आकर गुणवत्ता की पोल खोल काम रुकवा दिया। आनन फानन मौके पर पहुंचे एक्सईएन पीडब्लूडी महिपाल सिंह, एई राजेश कुमार के सामने भी ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े डामर को हटा कर नीचे मिट्टी होने तथा 5 एमएम से कम डामर होना दिखलाया जिस पर एक्सईएन द्वारा गुणवत्ता पूर्वक काम कराने की बात कह ग्रामीणों को समझानें का प्रयास किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पीडब्लूडी विभाग एवं ठेकेदार के बीच सांठ गांठ होने का आरोप भी लगाया। प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह ने बताया की शनिवार की देर शाम बिना किसी विभागीय अधिकारी के ठेकेदार के लोगों द्वारा बिना सड़क की साफ सफाई कराए मानकविहीन कार्य कराया जा रहा था। जिसकी शिक़ायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके काम ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। उधर मऊ बाजार में हो रही आरसीसी निर्माण को भी रोक भोलू सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने कार्य बंद करा दिया जहां भी एक्सईएन को घेर ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाए। भोलू सिंह ने बताया कि कीचड़ युक्त जगह पर डम्फर से मटेरियल मिक्चर किया जा रहा जिससे आरसीसी मटेरियल में मिट्टी भी मिल कर आ रहा, सीमेंट व सरिया की मात्रा में भी घाल मेल कर क्षेत्रीय लोगो के आंखों में धूल झोंका जा रहा। इस दौरान दीपू अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह, रणविजय सिंह भोले, राहुल मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह जनई, रमेश मौर्या, राजेश मिश्रा, सिंपल सिंह, रामेंद्र सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।