इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बड़ागांव, वाराणसी। पशुपालकों क़ो बायफ संस्था द्वारा वाराणसी के बड़ागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरु में किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कैंप का आयोजन हुआ जिसमें बायफ संस्था के अधिकारी डॉ विकास तिवारी ने रजिस्टर्ड पशुपालकों को परियोजना (जिनो मिक चयन) कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।साथ में पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोगों के रोकथाम, पशु प्रबंधन, टीकाकरण एवं पशु बीमा करण के बारे में भी अवगत कराया। किसान प्रशिक्षण के दौरान बायफ संस्था के कर्मचारी रणविजय सिंह राजपूत, सुमित शुक्ला एवं शुभम सिंह उपस्थित रहे। शिविर में कुल 65 पशुपालकों ने प्रति भाग लिया जिसमें परियोजना के रजिस्टर्ड पशुपालकों को बायफ संस्था की तरफ से बैग, दूध का कंटेनर एवं कीटनाशक दवा निशुल्क वितरित किया गया।