Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:डीएम—एसपी से मिले मृत अनुराग यादव के परिजन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा ने गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत कबीरूद्दीनपुर गांव में मृतक अनुराग यादव के परिजनों से मुलाकात किया। यह मुलाकात कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मीटिंग हाल में हुई।इस दौरान अधिका रियों ने परिजनों को अब तक कृत कार्रवाई के संबंध में अवगत कराते हुये न्याय दिलाने का भरोसा दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में जितने भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है और परिजनों को न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना की सुनवाई अपर जिलाधि कारी वित्त एवं राजस्व इस घटना की जांच कर रहे हैं जिन्हें अति शीघ्र जांच पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह, डीजीसी क्रिमिनल सहित अनुराग के परिजन आदि उपस्थित रहे।