Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:आठ बकरी उठा ले गये चोर, जांच में जुटी पुलिस।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हटवा (टांड़) व थुंही गांव से सोमवार रात चोर 5 बकरी व 3 बकरा चुरा ले गए जबकि दो बकरी के बच्चे बच गए। सुबह जानकारी होने पर पशुपालकों ने पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है।विदित हो कि हटवा (टांड़) निवासी विजय बहादुर पाल व फेंकू कन्नौजिया जीविको पार्जन के लिए घर पर बकरी का पालन किया है।सोमवार शाम को पशुओं को खिला कर बांधकर सो गये। रात में चोर विजय बहादुर का 3 बकरी व 1 बकरा व फेंकू का 2 बकरी व 2 बकरा चुरा ले गये जबकि विजय के 2 बकरी के बच्चे बच गये। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिसिया छानबीन शुरू हो गयी।