इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
पतरही,जौनपुर।स्थानीय क्षेत्र के पतरही बाजार स्थित पुलिस चौकी पर यातायात माह के अंतर्गत चलाया गया संघन चेकिंग अभियान। शनिवार को पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र दत्त के नेतृत्व में पतरही पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को चेक किया गया।पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की डिग्गी, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस,प्रदूषण, फिटनेस सहित कई कागजों की जांच की गई।वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप मच गया।चार पहिया वाहनों की डिग्गी की भी तलाशी ली गई। गौरतलब है कि
कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर कुल 11 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान किया गया जिसमें 02 चार पहिया वाहन और 09 दो पहिया वाहन थे।चेकिंग होते देख कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलते देखे गए। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र दत्त,हे0का0 विजय यादव, हे0का0अक्षय कुमार,का0 विश्वजीत यादव,हे0का0जय सिंह मौजूद रहे।