Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Varanasi:पुलिस ने 5 चोरों को किया गिरफ्तार,सामान बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहेअभियान के क्रम, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत टायर चोरी के मुकदमों से संबंधित चोरी के 13 टायरों के साथ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अग्रेतर विधिक कार्यवाही थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा अमल में लायी जा रही है।